इन 5 राशियों के जातक कार्यस्थल पर रहें सावधान, नौकरी में आ सकती है बाधा

आज के समय में हर जगह तीव्र प्रतिस्पर्धा है। खासतौर पर निजी कार्यालयों में अगर आप अपनी योग्यता साबित नहीं कर सकते हैं तो आपको किसी भी समय काम से निकाला जा सकता है। कई बार यह अपनी खुद की गलती के कारण होता है तो कभी किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कई बार ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण भी कार्यस्थल में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम उन पांच राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्हें कार्यस्थल में सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहों की स्थिति के कारण इन राशियों के जातक बहुत जल्द अपनी नौकरी खो सकते हैं -

इसे भी पढ़ें: जानें वास्तु के अनुसार घर के किस हिस्से में करवाना चाहिए किस रंग का पेंट

मेष राशि
मेष राशि के लोग अपने शब्दों और कार्यों में बहुत आक्रामक होते हैं इसलिए उनकी यह आदत दूसरों की नापसंदगी का कारण बन जाती है। ऑफिस में सबके साथ तालमेल नहीं बिठा पाने के कारण मेष राशि वालों को नौकरी जाने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। मेष राशि के लोग जो सही सोचते हैं, उसे सबके सामने कहने से डरते नहीं है। वे इस बारे में परवाह नहीं करते कि दूसरे इसके बारे में क्या सोचते हैं। कई बार यही कारण है कि कई लोगों के मन में मेष राशि के बारे में एक नकारात्मक विचार बन जाता है।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातक अत्यधिक जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर उन्हें लगता है कि कुछ सही है तो उसे करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। वृषभ राशि के तहत पैदा हुए लोग अपने निर्णय पर अड़े रहते हैं, हालांकि वे जानते हैं कि इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। उन्हें किसी और की बात सुनना पसंद नहीं होता। ये कई बार ऑफिस में बॉस की बात भी नहीं सुनते। इसलिए वृषभ राशि वालों की नौकरी जाने का खतरा बना रहता है। हालाँकि, वृषभ राशि के लोग बहुत स्मार्ट होते हैं। इसलिए अगर उनकी नौकरी चली भी जाए तो उन्हें दूसरी नौकरी खोजने में कोई समस्या नहीं होती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग दूसरों के साथ तालमेल बिठाने में लगभग अक्षम होते हैं। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर वे ध्यान नहीं देते। मिथुन राशि के लोग जो कुछ भी सोचते हैं, उसे स्पष्ट तौर पर कह देते हैं। कई बार वे खुद नहीं समझ पाते कि किसी को उनकी बातों का बुरा लगा। इसलिए मिथुन राशि के जातक ऑफिस में किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 4 राशि वालों को जीवन में करना पड़ता है सबसे ज़्यादा संघर्ष, क्या आपकी राशि भी है लिस्ट में शामिल?

सिंह राशि
सिंह राशि आत्म केंद्रित होते हैं। उन्हें लगता है कि वे हर चीज में सर्वश्रेष्ठ हैं और हर समय चर्चा के केंद्र में रहना चाहते हैं। इसलिए सिंह राशि के लोग अक्सर शत्रुओं से घिरे रहते हैं। इस राशि के लोगों का सभी विषयों में महारत हासिल करने के स्वभाव से ऑफिस में कई लोग नाराज हो सकते हैं। वे किसी भी प्रोजेक्ट में अच्छा नेतृत्व करते हैं लेकिन टीम प्लेयर के रूप में काम नहीं कर सकते।

मीन राशि
मीन राशि के जातक किसी भी कार्य में अधिक समय तक टिक नहीं पाते हैं। क्योंकि उन्हें कोई भी काम ज्यादा देर तक करना पसंद नहीं होता है। यदि वे एक कार्य को अधिक समय तक करते हैं तो उस कार्य में उनकी रुचि समाप्त हो जाती है। जिसकी वजह से वे अक्सर अपनी नौकरी छोड़ देते हैं और कभी-कभी अधिकारी उनकी असावधानी के लिए उन्हें निकाल देते हैं।
 
- प्रिया मिश्रा


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/qkNLMH0

Post a Comment

और नया पुराने