रविवार को मेष राशि के लोगों का मानसिक तनाव दूर हो सकता है, वृष राशि के लिए लाभदायक रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स के मुताबिक रविवार, 3 जनवरी को मेष राशि के लोगों का तनाव दूर हो सकता है। वृष, मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा दिन और सिंह राशि के लोगों की नौकरी में बदलाव हो सकता है। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार, 3 जनवरी का दिन...

मेष - SIX OF PENTACLES

यदि आप घर या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उस संबंधित लोन आसानी से प्राप्त होगा। दूसरों की मदद करते समय उस व्यक्ति की योग्यता को परखना होगा। सामाजिक कार्य में भाग लेने की वजह से आपको मानसिक समाधान प्राप्त होगा। आपके मन की इच्छा को वास्तविकता का रूप देना भी आपके लिए आज आसान रहेगा।

करियर : बैंकिंग क्षेत्र के व्यक्ति काम ध्यान पूर्वक करें।

लव : परिवार संबंधित जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ : पेट में बढ़ती गैस की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

वृषभ - NINE OF PENTACLES

युवकों का जीवन के प्रति गंभीर होना और अपने करियर को बेहतरीन बनाने की कोशिश करना परिवार के बुजुर्गों को राहत दिला सकता है। परिवार की महिला के नाम पर किया गया पैसों का निवेश अधिक लाभदायक रहेगा।

करियर : दूर की सोच रखकर करियर से संबंधित योजना तैयार करें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत बंद करने से केवल एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपनी बातों को योग्य तरीके से रखने की कोशिश करें।

हेल्थ : पैर में लगी हुई चोट की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मिथुन - ACE OF PENTACLES

अचानक पैसों की आवक बढ़ने की वजह से मन को प्रसन्नता मिलेगी। अनावश्यक खर्च भी टालने में आप सफल रहेंगे। पुराने कार्यों की वजह से आज आपको फायदा प्राप्त हो सकता है। मित्र परिवार और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बना रहेगा।

करियर : नौकरी करने वालों को आर्थिक बढ़ोतरी मिल सकती है।

लव : रिलेशनशिप के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी।

हेल्थ : पेट में हो रही इंफेक्शन की तकलीफ जल्दी दूर होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

कर्क - EIGHT OF PENTACLES

खुद के प्रयत्नों द्वारा आप खुद को बेहतरीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए अधिक एकाग्रता की जरूरत होगी। खुद से ही प्रयत्न करके प्राप्त किए हुए ज्ञान का अधिक फायदा आपको हो सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अपने क्षेत्र के लोगों के साथ परिचय बढ़ाएं, जिसके द्वारा आपके लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

करियर : व्यापार से संबंधित बातों में बड़ा आर्थिक फायदा नजर आएगा।

लव : रिलेशनशिप को बेहतरीन बनाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी।

हेल्थ : सेहत में सुधार दिखने लगेगा। फिर भी सेहत को और बेहतरीन बनाने की प्रयत्न जारी रखें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

सिंह - EIGHT OF CUPS

भूतकाल की बातों से निकलकर लोगों के प्रति बनिए नकारात्मकता को मिटाने की कोशिश करनी होगी। अपने आपके अंदर बढ़ रहे अकेलेपन को दूर करने की कोशिश करें। नए हॉबी द्वारा या मन को रिझाने वाली बातें करने की वजह से ताजगी महसूस होगी।

करियर : नई नौकरी मिलना या मनचाही जगह तबादला मिलने की आशंका बन रही है।

लव : पार्टनर द्वारा रिलेशनशिप को तोड़ा जा सकता है। इसलिए टूटे हुए रिश्ते को और बचाने की कोशिश न करें।

हेल्थ : अस्थमा संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए योग और प्राणायाम द्वारा फायदा होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कन्या - KING OF SWORDS

आपके अंदर बढ रही इनसिक्योरिटी की वजह से चिड़चिड़ापन भी बढ़ रहा है। जिसकी वजह से लोगों के साथ ठीक से रिश्ता बना पाना आपके लिए कठिन होगा जो खुद के प्रति नकारात्मकता और उदासीनता बढ़ा रहा है। यदि भावनात्मक स्वरूप से अधिक स्थिर महसूस हो रहा है तो थैरेपिस्ट की मदद जरूर ले।

करियर : काम से जुड़ी लगन और मेहनत की वजह से आप काम की जगह महत्वपूर्ण स्थान निर्माण कर पाएंगे।

लव : आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से पार्टनर का मन दुखी हो सकता है।

हेल्थ : घुटने और जोड़ों संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए योग्य डॉक्टर की सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

तुला - TWO OF SWORDS

परिस्थिति से भागना या परिस्थिति को नजरअंदाज करना केवल आपकी प्रॉब्लम बढ़ा सकता है। तकलीफ से दूर भागने के बजाय उनका सामना करना सीखना होगा। रिश्तों में आ रही कटुता मिटाने की कोशिश करें। परिवार से संबंधित बातों को आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है।

करियर : विदेश संबंधित काम मिलने के लिए और वक्त लगेगा।

लव : पार्टनर को टाइम ना दे पाना आपके और उनके लिए भी तकलीफदायक रहेगा।

हेल्थ : छाती से संबंधित बीमारी को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

वृश्चिक - TWO OF PENTACLES

पैसों की चिंता आज आपको सताती रहेगी। पुराने लिए हुए उधार को वापस न कर पाने की वजह से तनाव का सामना हो सकता है। यदि पैसे आप वक्त पर लौटा नहीं पा रहे हैं तो उस संबंधित जानकारी व्यक्ति को दें, जिसकी वजह से आपके बारे में बन रही गलतफहमियां दूर करना आपके लिए आसान रहेगा। लोगों का आप पर रखा विश्वास बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।

करियर : युवाओं को करियर संबंधित निर्णय लेते समय कन्फ्यूजन बड़ सकता है।

लव : काम और रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखना आपके लिए कठिन होगा।

हेल्थ : बढ़ती एसिडिटी और अपच की वजह से तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

धनु - THE HIEROPHANT

उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय आपके द्वारा लिए जाएंगे। यदि आप विदेश में प्रशिक्षण या नौकरी की अपेक्षा रखते हैं तो इसे पूर्ण करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय न लें।

करियर : काम की जगह आपके बॉस द्वारा मिली मदद आपके लिए महत्वपूर्ण साबित रहेगी।

लव : अविवाहित व्यक्तियों का विवाह जल्दी तय होगा।

हेल्थ : बीपी संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए मन को शांत रखने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

मकर - ACE OF CUPS

आज आपका अधिक ध्यान मन की शांति प्राप्त करने पर होगा। जिसे आप योगाभ्यास और आध्यात्मिक अभ्यास से प्राप्त कर पाएंगे। जीवन शैली में आपके द्वारा किए गए बदलाव आपको मनचाही प्रगति दे रहे हैं। इसलिए अपनी योजना और जीवन शैली में किए हुए बदलाव पर टिके रहने की कोशिश करें।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित व्यक्तियों को अपनी क्षमता से अधिक रिस्क लेने से परहेज रखना होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच के संबंध ठीक रहने की वजह से परिवार का वातावरण शांति और खुशहाली भरा रहेगा।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

कुंभ - SIX OF CUPS

घर के उर्जा में बदलाव लाने के लिए इंटीरियर संबंधित कुछ बदलाव आप ला सकते है। किराए से रहने वाले लोगों को आप की अपेक्षा अनुसार नया घर भी मिलेगा। घर के अविवाहित व्यक्ति के लिए परिचित व्यक्ति द्वारा योग्य रिश्ते का सुझाव भेजा जाएगा।

करियर : सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सकारात्मक परिस्थिति बन रही है।

लव : आपके द्वारा भेजे गए विवाह संबंधित प्रपोजल का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है।

हेल्थ : महिलाएं अपनी सेहत के प्रति अधिक जागरूक रहेंगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

मीन - QUEEN OF PENTACLES

पैसों से संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए हड़बड़ी में आपके द्वारा गलत निर्णय लिए जा सकते हैं। अपने आप को भावनात्मक रूप से स्थिर करके ही काम संबंधित बातों के निर्णय लें। मित्र द्वारा आप को मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। लेकिन, उन पर भी अधिक निर्भर ना रहें।

करियर : इवेंटमैनेजमेंट से जुड़े लोगों को पैसे वक्त पर ना मिलने की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

लव : रिलेशनशिप के लिए वक्त न निकाल पाने की वजह से रिलेशनशिप में तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ : स्त्रियों को बाल संबंधित समस्या तकलीफ देगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8


Post a Comment

और नया पुराने